फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कार में घसीटे जाने के पांचवें दिन जन सेवा केंद्र संचालक की मौत, ग्वालियर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sun, 23 Aug 2026 09:12 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के बाद कार सवार बदमाश करीब 300 मीटर तक रिंकू को कार से घसीटते हुए ले गए थे। नाजुक हाल में उसे झांसी मेडिकल से ग्वालियर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
पांचवें दिन जन सेवा केंद्र संचालक की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा के कशोधन गांव निवासी 30 वर्षीय रिंकू प्रजापति की उपचार के दौरान शनिवार को ग्वालियर में मौत हो गई। 17 अगस्त को 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लेने के बाद कार सवार बदमाश करीब 300 मीटर तक रिंकू को कार से घसीटते हुए ले गए थे। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात में शामिल चारों बदमाश पकड़े जा चुके। इनमें दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल भी हुए।
विज्ञापन


17 अगस्त की रात करीब 9 बजे दतिया निवासी मंगल सिंह जाट, लोकेंद्र साहू, भूपेंद्र सिंह और बृजकिशोर धाकड़ रिंकू की दुकान में पहुंचे थे। यहां आरोपियों ने रिंकू से 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए, लेकिन उसे नकद पैसे नहीं दिए। कार में सवार होकर आरोपियों को भागता देख रिंकू ने उनको रोकने के लिए कार का दरवाजा पकड़ लिया। आरोपी तेज रफ्तार में उसे करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए भाग निकले। इसमें रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए पहले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। शनिवार तड़के रिंकू की उपचार के दौरान मौत हो गई। रिंकू की शादी पिछले साल ही हुई थी। परिवार में पत्नी एवं मां हैं। परिवार का पालन पोषण रिंकू ही करता था। इस घटना के बाद बृहस्पतिवार को रक्सा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी मंगल सिंह जाट एवं लोकेंद्र साहू पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे, जबकि बृजकिशोर और भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें