फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कलक्ट्रेट में जनसंवाद डेस्क शुरू, डीएम बोले- शिकायतों को हो सकेगा संतुष्टिपरक निस्तारण

Wed, 27 May 2026 06:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता लाने के साथ शिकायत पर की कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को जनसंवाद डेस्क का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट भवन में जन संवाद डेस्क शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता लाने के साथ शिकायत पर की कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को जनसंवाद डेस्क का शुभारंभ हुआ। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि जनता दर्शन के लिए कलक्ट्रेट भवन में पांच जन संवाद डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपरक निस्तारण होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आए शिकायतकर्ताओं के पत्र को लेकर जन संवाद डेस्क द्वारा जांच की जाएगी कि वह पहली बार आया है या इससे पहले भी आ चुका है। यदि शिकायतकर्ता दूसरी या तीसरी बार वही शिकायत लेकर आया है तो डेस्क पर तैनात कर्मचारी पहले की गई कार्रवाई के साथ जनता दर्शन के प्रभारी अधिकारी के समक्ष उपस्थित होगा। फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद डेस्क पर उपलब्ध मोबाइल नंबरों से सभी जनशिकायतों के निस्तारण के बाद डेस्क पर कार्यरत कर्मचारियों से फीडबैक लिया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग, विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, विद्युत आदि विभागों की शिकायतों के लिए पांच अलग-अलग रजिस्टर बनाए गए हैं। जनसंवाद के दौरान आई शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई के संबंध में शिकायतकर्ता से फीडबैक लेकर प्रभारी अधिकारी को जानकारी भी दी जाएगी। असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त शिकायती पत्रों को प्रभारी अधिकारी के देखने के बाद निस्तारणकर्ता अधिकारी को पुन: गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए व्हाट्स-एप पर भेजा जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला, एडीएम नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें