फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पूजा के दौरान पुजारी को लगा करंट, दर्दनाक मौत

Sat, 16 Aug 2025 12:11 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रानीपुर में एक हफ्ते में यह करंट लगने से दूसरे व्यक्ति की मौत है।
विज्ञापन
मृतक की फोटो और घटनास्थल पर स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर नगर में जहां लोग स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मना रहे थे। वहीं एक हृदय विदारक घटना के दौरान मंदिर में पंखा से एक पुजारी को करंट लग गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। एक हफ्ते में करंट से दूसरे व्यक्ति की मौत है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला देवरी निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश सिरधर नदी पार देवरी सिंहपुरा के भौंडारे खिरक स्थित एक मंदिर पर पूजा किया करते थे। 15 अगस्त को वह रोज की भांति सुबह-सुबह पूजा करने के लिए घर से मंदिर गए हुए थे। बताया जाता है कि वहां पर एक फर्राटा पंखा रखा था। जिसमें करंट आ रहा था लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह पूजा उनके लिए आखिरी पूजा होगी। जैसे ही उन्होंने पंखे को हटाया वह करंट की चपेट में आ गए तथा अचेत होकर वहीं गिर पड़े। बताया जाता है कि जब वहां अन्य श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे तो पंखा उनके शरीर से चिपका मिला। लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी। किसी तरह पंखे को हटाया तथा परिजनों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में परिजन एवं मोहल्लेवासियों के सहयोग से अचेत अवस्था में उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी दयनीय है। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार मऊरानीपुर लेखपाल, राजस्व टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। मोहल्ले वासी संतोष वैद्य, पूर्व पार्षद राजाराम कुशवाहा, सुनील कुमार खरे, रघुराज सिंह तोमर, नत्थू सिंह तोमर, रामकिशोर कुशवाहा भगत जी, फ़ज़ल खां, ओम प्रकाश साहू, सत्य प्रकाश वैद्य, आदि ने शासन से परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। गौरतलब है कि रानीपुर में एक हफ्ते में यह करंट लगने से दूसरे व्यक्ति की मौत है इससे पहले 11 अगस्त को एक युवा किसान की भी करंट लगने से खेत पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें