बड़ागांव ब्लॉक में पंचायत चुनाव में तैनात एक महिला जो जौरी बुजुर्ग में बूथ क्रमांक 61 पर चुनाव करा रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। बूथ पर ही उसे खून की उल्टियां हुईं। इसके बाद अस्पताल जाते समय उनकी मौत हो गई है। महिला का नाम निर्मला साहू पत्नी रामप्रकाश साहू उम्र (56) वर्ष निवासी दतिया गेट बाहर थाना कोतवाली की निवासी बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं यहां आज पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान आरंभ हुआ। दोपहर 11:00 बजे तक कुल 23 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक बड़ागांव ब्लाक में 20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।