फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ा सट्टेबाज, अभियान-720 में पुलिस की कार्रवाई जारी, बाइक व मोबाइल बरामद

Sun, 10 May 2026 08:08 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सट्टेबाजों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान-720 के तहत शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सट्टेबाजों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान-720 के तहत शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। वह तीन साथियों के साथ मिलकर बड़े सटोरियों की आईडी बेचकर सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल व बाइक बरामद की है। फरार सट्टेबाजों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हंसारी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बडे़-बडे़ सटोरियों के साथ मिलकर मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया सोहन यादव उर्फ सोनू निवासी गोविंदनगर हंसारी, श्रीनगर से आ रहा है। पुलिस ने श्रीनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया।

अन्य सट्टेबाज की तलाश शुरू
प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि सोहन के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। सोहन ने बताया है कि वह साथी शिवम राय, मोंटी झा व जगवीर उर्फ जग्गी परिहार के साथ मिलकर सट्टा खेलने व आईडी बेचकर खिलाने का काम करता है। पुलिस ने बाइक सीज कर सोहन यादव उर्फ सोनू के विरुद्ध मामला दर्ज कर अन्य सट्टेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें