फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-प्रयागराज रूट पर कम नहीं होगी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार अब सिग्नल मिलने में देरी की वजह से कम नहीं होगी। रेलवे ने झांसी-प्रयागराज रेलखंड के पांच स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया है। इससे अब ट्रेनों की गति धीमी नहीं होगी। मऊरानीपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी-प्रयागराज रेलखंड पर अब तक नॉन इंटरलॉकिंग के जरिए ट्रेनों को गुजारा जाता था। झांसी मंडल के पांच स्टेशनों पर ट्रेन पहुंचने से पहले गति पर प्रतिबंध लागू था। इसके चलते ट्रेन की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह जाती थी। ट्रेन की रफ्तार कम होने से अनावश्यक विलंब भी होता था। इसे लेकर रेलवे ने पांच स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया है। जिसके चलते ट्रेन अब पूरी रफ्तार से स्टेशन से गुजर सकेंगी। डीआरएम संदीप माथुर ने बताया कि मऊ रानीपुर स्टेशन पर काम अंतिम चरण में चल रहा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों को पूरी रफ्तार से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें