फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: प्रदूषण का स्तर नीचे आया, आबोहवा हुई सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दो दिन पहले रेड जोन के नजदीक पहुुंच चुके झांसी की आबोहवा अब सामान्य हो चली है। प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया है। सोमवार को हवा चलने की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार हुआ है। इससे राहत है।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से एक्यूआई का आंकड़ा लगातार ऊपर बना हुआ था। इससे झांसी ऑरेंज जोन में आ गया था। हालात ये थे कि शनिवार को झांसी में एक्यूआई बढ़कर 298 पर पहुंच गया था। इसके 300 का आंकड़ा पार करने के साथ ही झांसी रेड जोन में शामिल हो जाता है, जिसे प्रदूषण के लिहाज से बेहद खराब माना जाता है। लेकिन, अब इसमें सुधार आ गया है।
सोमवार को सुबह छह बजे एक्यूआई 162 दर्ज किया गया था, जो आठ बजे 156 पर पहुंच गया और सुबह 10 बजे 140 पर आ गया। जबकि, दोपहर में दो बजे एक्यूआई 119 दर्ज किया गया। शाम को इसमें और भी गिरावट आई। शाम छह बजे एक्यूआई 110 रहा और रात नौ बजे 111 दर्ज किया गया। एक्यूआई में सुधार से झांसी की आबोहवा सामान्य हो चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें