फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पूर्व विधायक दीपनारायण के करीबी अनिल यादव को 8 घंटे की रिमांड पर लेगी पुलिस, कोर्ट ने अर्जी की मंजूर

Wed, 24 Dec 2025 04:53 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव को पुलिस 25 दिसंबर को 8 घंटे की रिमांड पर लेगी। बुधवार को एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने मोंठ पुलिस की रिमांड अर्जी मंजूर करते हुए आदेश पारित किया है।
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के करीबी अनिल यादव को पुलिस 25 दिसंबर को 8 घंटे की रिमांड पर लेगी। बुधवार को एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने मोंठ पुलिस की रिमांड अर्जी मंजूर करते हुए आदेश पारित किया है।
विज्ञापन

मोंठ पुलिस ने डकैती मामले में पूर्व विधायक दीप नारायण के करीबी अनिल यादव की पुलिस कस्टडी मांगी थी। पुलिस का कहना था डकैती से संबंधित अहम साक्ष्य एकत्र करने के लिए उसे यह कस्टडी चाहिए। पुलिस की अर्जी मंजूर करते हुए कोर्ट ने 25 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक की कस्टडी मंजूर कर दी है। अनिल यादव भी पूर्व विधायक यादव के साथ डकैती मामले में अभियुक्त है। इस मामले में दीप नारायण यादव भी कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें