फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: झांसी से जम्मू-कश्मीर तक परवेज का नेटवर्क तलाश रही पुलिस, हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश तेज

Sun, 20 Sep 2026 10:51 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

फरार आरोपियों की तलाश तेज होने के साथ होटल से लेकर बार तक पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इनकी गोपनीय जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
परवेज अली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रग तस्करी में हुई परवेज की हत्या का खुलासा करने के बाद पुलिस अब झांसी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक उसका नेटवर्क तलाश रही है। वह किन लोगों के संपर्क में रहता था और कहां-कहां ड्रग्स पहुंचाने का काम करता था, इन सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच शुरू हो गई है। फरार आरोपियों की तलाश तेज होने के साथ होटल से लेकर बार तक पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इनकी गोपनीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि परवेज हत्याकांड में आरक्षी सहित 11 लोग शामिल थे। इसमें सिपाही आशीष, प्रियांश, जय श्रीवास्तव, साहिल मिश्रा, भूपेंद्र वंशकार, यश शिवहरे, अर्शिल खान और शनि नामदेव की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा तीन अन्य फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि परवेज के ड्रग्स तस्करी से जुड़े होने की जानकारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी पुलिस परवेज के उन संपर्कों को तलाश रही है, जिनके नेटवर्क में रहकर वह झांसी तक ड्रग्स लाता था। साथ ही वह किन लोगों तक इसे पहुंचाता था, इसकी भी छानबीन जारी है।

परवेज के मोबाइल से खुलेंगे राज
पुलिस ने परवेज के अलावा पकड़े गए अपराधियों के मोबाइल फोन का डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। परवेज के मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा को रिकवर करने का काम भी कराया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि परवेज काफी दिनों से ड्रग्स सप्लाई करने का काम कर रहा है। वहीं, जम्मू में उसके खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज है और वह कितने दिनों तक वहां किसके संपर्क में रहा है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुकुवां-ढुकवां क्षेत्र बना अपराधियों का अड्डा
महानगर की पहली महिला ऑटो चालक अनीता की गोली मारकर हत्या सुकुवां-ढुंकवा कॉलोनी के पास हुई थी। साथ ही पूर्व में कई बार मारपीट की घटनाएं भी यहां हो चुकी हैं। देर रात तक इलाहाबाद बैंक चौराहे से स्टेशन रोड पर बाइक सवार का उपद्रव रहता है। इतना ही नहीं परवेज की हत्या की रणनीति भी यहीं पर तैयार हुई थी। नवाबाद थाना क्षेत्र के सुकुवां-ढुकवां कॉलोनी संवेदनशील होने के बाद भी पुलिस की शिथिलता से यह लगातार वारदातों का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें