फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सात पर कार्रवाई

Fri, 29 Aug 2025 11:21 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

शराब पीने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही। जैसे ही अभियान की जानकारी फैली, शराबियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर छिपते नजर आए।
 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसरांय में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार की शाम को विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान क्षेत्र में शराब पीने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रही। जैसे ही अभियान की जानकारी फैली, शराबियों में हड़कंप मच गया और कई लोग इधर-उधर छिपते नजर आए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सात लोगों को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि नगर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से खुलेआम शराब पीने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने भी कई बार असुरक्षा और असुविधा जताई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता ने राहत की सांस ली है और लोगों ने थाना प्रभारी के इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें