फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सोने-चांदी के सिक्के मिलने के मामले में पुलिस ने संभाला मोर्चा, राजस्व व पुरातत्व विभाग को दी गई सूचना

Thu, 02 Jul 2026 10:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

नगर में जैन मंदिर के पास से मलबा निकालने के दौरान चांदी के सिक्के मिलने की बात सामने आई थी। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और देर रात तक सिक्कों की तलाश में जुटे रहे।

 
विज्ञापन
चांदी के सिक्के मिलने की सूचना पर पहुंचे लोग सिक्के खोजते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव। कस्बे के बजरिया पुरा मोहल्ले में गत दिवस एक पुराने मकान के मलबे में ब्रिटिशकालीन सोने व चांदी के सिक्के मिलने की खबर से सनसनी फैल गई थी। सोशल मीडिया पर सूचना वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोग तालाब किनारे पहुंच गए और मलबे में सिक्कों की तलाश शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राजस्व विभाग व पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी।
विज्ञापन


नगर में जैन मंदिर के पास स्थित एक पुराने मकान को तोड़कर उसका मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से तालाब किनारे डाला जा रहा था। कुछ बच्चों को मलबे में चांदी के सिक्के मिलने की बात सामने आई थी। देखते ही देखते यह खबर पूरे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और मलबे की खुदाई शुरू कर दी। देर रात तक लोग सिक्कों की तलाश में जुटे रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया व पुलिस बल तैनात कर दिया। मकान के पास और तालाब किनारे दोनों स्थानों पर पुलिस का पहरा देखा गया। थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौर ने बताया कि मामले की सूचना राजस्व विभाग एवं पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें