फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस ने लौटाए 38 लाख रुपये के गुमशुदा 203 मोबाइल, सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं शिकायतें

Fri, 12 Jun 2026 09:30 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने 203 गुमशुदा मोबाइल के वास्तविक स्वामियों को तलाश करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
खोए हुए मोबाइल पाकर खुशी जाहिर करते लोग एवं साथ में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) एवं सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने 203 गुमशुदा मोबाइल के वास्तविक स्वामियों को तलाश करने में कामयाबी हासिल की। इन सभी मोबाइल की कुल कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति की मौजूदगी में यह फोन उनके वास्ताविक स्वामियों को सौंप दिया गया। एसएसपी ने बताया कि विभिन्न आवेदकों ने मोबाइल फोन गुम होने संबंधी सूचना दी थी। इनके आधार पर सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए 203 मोबाइल फोन ट्रेस करके बरामद किए। पोर्टल पर भी मोबाइल को ब्लॉक एवं ट्रैक करने की प्रक्रिया अपनाई गई थी। अपना गुम मोबाइल वापस पाकर इन लोगों के चेहरे पर खुशी भी नजर आई।
विज्ञापन


जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें