फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पुलिस ने पूर्व विधायक दीपनारायण से बरामद किए डकैती के 15 हजार, लिया था रिमांड पर, दो हजार अब भी बाकी

Mon, 05 Jan 2026 09:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मोंठ पुलिस रिमांड के दौरान पूर्व विधायक दीप नारायण यादव को बुढ़ावली उनके गांव लेकर पहुंची। पुलिस ने दीपनारायण के घर से पांच-पांच सौ के 30 नोट यानी 15 हजार रुपये अलमारी से बरामद किए। 
विज्ञापन
मोंठ सीएचसी से दीपनारायण को लेकर निकलती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगदारी और डकैती के मामले में अभियुक्त पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव को पुलिस ने सोमवार को आठ घंटे की रिमांड पर लिया। जेल से ले जाने के बाद सबसे पहले मेडिकल कराया गया फिर बुढ़ावली गांव ले जाया गया। यहां स्थित उसके घर से 15 हजार रुपये बरामद किए गए। शेष दो हजार रुपये का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


एडीजी प्रथम (एमपी-एमएलए न्यायालय) जितेंद्र यादव ने दो दिन पहले 8 घंटे की रिमांड दी थी। इसी आधार पर मोंठ पुलिस ने सोमवार को पूर्व विधायक दीप नारायण यादव को बुढ़ावली गांव ले जाकर उसके घर से पांच-पांच सौ के 30 नोट यानी 15 हजार रुपये अलमारी से बरामद किए। एडीजीसी राजेंद्र रावत ने बताया कि शाम 4:35 बजे न्यायालय में रुपये सील करने की प्रक्रिया पूरी की गई। फिर दीप नारायण का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर वापस जेल में दाखिल किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। दीप नारायण के अधिवक्ता मनीष यादव के मुताबिक पुलिस के साथ अधिवक्ता जाहिद मंसूरी पूरे समय मौजूद रहे। पुलिस रिमांड के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई।

15 हजार रुपये पहले ही किए जा चुके बरामद
पुलिस के मुताबिक रंगदारी व डकैती के मामले में नामजद तीन में से अशोक गोस्वामी के कब्जे से दस हजार व अनिल यादव उर्फ मामा के कब्जे से पांच हजार रुपये पूर्व में बरामद किए जा चुके हैं। अभी दो हजार रुपये बरामद नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिमांड के बाद जेल जाने से पहले दीपनारायण को लेकर सीएचसी पहुंची पुलिस...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें