फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मऊरानीपुर पुलिस ने अतिक्रमण को लेकर चलाया अभियान, खुद सामान हटाते नजर आये सीओ

Sat, 08 Nov 2025 01:23 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

अंबेडकर तिराहा से बस स्टैंड मार्ग पर दुकानदान सड़क के दोनों किनारों पर सामान और ड्रम रखे हुए थे। इन ड्रमों को देख सीओ ने स्वंय उठाना शुरू कर दिया और सख्त लहजे में अतिक्रमण न करने को लेकर चेतावनी दी।
विज्ञापन
सड़क से ड्रम हटाते सिविल ड्रेस में सीओ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह अतिक्रमण को लेकर खुद सड़क से सामान हटाते नजर आये। मऊरानीपुर पुलिस अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को ठीक करने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन


सीओ ने पुलिस टीम और यातायात उपनिरीक्षक प्रेमपाल के साथ जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। एक दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर जा रही मारूती वैन जिसमें अवैध सीएनजी लगा था उस पर कार्रवाई की। इसके अलावा बीच सड़क पर खड़ी प्राइवेट बसों पर भी कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि सड़क को अतिक्रमण से मुक्ति मिल रही है।

पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे संदिग्ध घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की। अंबेडकर तिराहा से बस स्टैंड मार्ग पर दुकानदान सड़क के दोनों किनारों पर सामान रखकर अतिक्रमण किये हुये थे। इन ड्रमों को सीओ ने स्वंय ही उठाकर दुकान के अंदर रखा और सख्त लहजे में अतिक्रमण न करने को लेकर चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें