पुलिस तलाशी में बदमाशों के पास से दो तमंचा देशी 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस, एक चाकू, सावड, टार्च, चाभी गुच्छा, आरी ब्लेड, पेचकस, प्लास बरामद किये है। पुलिस ने उपरोक्तों के विरूद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय झांसी के समक्ष पेश कर तीनों को जेल भेज दिया है।
बबीना थाना पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर बदमाशों को 2 तमंचा, जिन्दा कारतूसों व चोरी में उपयोगी ओजारों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दविश दी बताया गया कि गोपालपुरा भेल गेट के पास बदमाशों द्वारा चोरी की योजना बनाई जा रही है। सूचना पर भेल चौकी प्रभारी संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दविश देकर तीनों बदमाशों को धर दबोच लिया। पूछताश में हिरासत में लिए गये बदमाशों ने अपने नाम आकाश वर्मा निवासी मोहल्ला डुबकी, सुभाष नगर सिमराबारी, बिलकइयाँ निवासी नई बस्ती कस्बा बबीना, जोनी निवासी नई बस्ती कस्बा बबीना बताया।
पुलिस तलाशी में बदमाशों के पास से दो तमंचा देशी 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस, एक चाकू, सावड, टार्च, चाभी गुच्छा, आरी ब्लेड, पेचकस, प्लास बरामद किये है। पुलिस ने उपरोक्तों के विरूद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय झांसी के समक्ष पेश कर तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्यामसिंह, रामकेश सिंह, रवि कुमार, शान मोहम्मद शामिल रहे।