फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: किसान और मजदूरों के वेश में पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा, कई दिनों से दे रहे थे चकमा

Sun, 26 Oct 2025 04:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जुआ पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक दलवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम के सदस्य किसानों और मजदूरों के वेश में मौके पर पहुंचे। जिसकी वजह से पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने वाले लोग पहचान नहीं सके
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फतेहपुर स्टेट में स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि ग्राम फतेहपुर स्टेट में जंगल के पास लगातार एक पेशेवर अपराधी जुआ खिला रहा है। कई बार जुआ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग जाते थे। शुक्रवार को जुआ पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक दलवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम के सदस्य किसानों और मजदूरों के वेश में मौके पर पहुंचे। जिसकी वजह से पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने वाले लोग पहचान नहीं सके। पुलिस टीम ने घेर कर छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने ग्राम फतेहपुर स्टेट निवासी लक्ष्मण पाल के खेत पर लगे ट्यूबवेल के पास से पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने ग्राम फतेहपुर स्टेट निवासी लक्ष्मण पाल, कमलेश यादव, मिथलेश पाल, कस्बा समथर निवासी धर्मेंद्र कुमार व संतोष कुमार को पकड़ा। मौके से 18,790 रुपए बरामद किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें