पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल में खासा नुकसान हुआ है। प्रशासनिक अमला 144 ग्रामों का सर्वे करने में जुटा है। दो दिन में प्लाट-टू-प्लाट सर्वे करने के बाद ही फसल में हुए नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल में खासा नुकसान हुआ है। प्रशासनिक अमला 144 ग्रामों का सर्वे करने में जुटा है। दो दिन में प्लाट-टू-प्लाट सर्वे करने के बाद ही फसल में हुए नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। इसके बाद किसानों को पीएम फसली बीमा योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
मोंथा चक्रवात के कारण बेमौसम बरसात हुई। यह किसानों के लिए आफत बन गई। इससे पहले भी खरीफ फसल की बोआई के वक्त अधिक बारिश के चलते तिल, मूंग, मूंगफली, उड़द सहित अन्य फसलों में 65 से 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ था। शुक्रवार को 144 ग्रामों का सर्वे करने के लिए टीम उतार दी गई। टीम में लेखपाल और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।