फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बुदेलखंड विश्वविद्यालय का फिजिक्स का पेपर आउट, परीक्षा निरस्त, छात्र हिरासत में

Thu, 07 Apr 2022 02:32 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बीयू के परीक्षा भवन में सुबह सात से नौ बजे की पाली में भौतिक विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा शुरू हुई। आंतरिक सचल दल के सदस्य परीक्षा कक्ष का भ्रमण कर रहे थे। एक छात्र की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसकी कॉपी की जांच शुरू कर दी। इस बीच उसकी उत्तर पुस्तिका से एक नकल की पर्ची बरामद हो गई।
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बाद अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा का पेपर आउट हो गया। बुधवार को पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही बीएससी सेकेंड ईयर के भौतिक विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परीक्षा के दौरान एक छात्र के पास चिट बरामद होने से इसका खुलासा हुआ। एक छात्र के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति भी गठित कर दी है।

विज्ञापन


बीयू के परीक्षा भवन में सुबह सात से नौ बजे की पाली में भौतिक विज्ञान के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा शुरू हुई। आंतरिक सचल दल के सदस्य परीक्षा कक्ष का भ्रमण कर रहे थे। एक छात्र की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसकी कॉपी की जांच शुरू कर दी। इस बीच उसकी उत्तर पुस्तिका से एक नकल की पर्ची बरामद हो गई। इसमें 20 प्रश्नपत्रों के ऑब्जेक्टिव उत्तर (ए, बी, सी या डी) लिखे हुए थे। जब कॉपी से इसका मिलान किया गया तो पता लगा कि छात्र ने उत्तर पुस्तिका में भी उसी आधार पर उत्तर लिखे थे।

इस दौरान शिक्षक उसे नकल में बुक करने लगे तो छात्र बोला कि मुझे ही अकेले क्यों बुक रहे हैं, क्लास के अधिकांश छात्रों के मोबाइल पर ये पेपर सुबह से ही पहुंच चुका है। यह सुनते ही सचल दल के होश उड़ गए। तुरंत ही मामले की सूचना बीयू अधिकारियों को दी गई। परीक्षा छूटने के बाद कई छात्रों के मोबाइल फोन की जांच की गई तो व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र मिलना शुरू हो गए। तीन छात्रों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। दो को उनकी निशानदेही पर शिवाजी नगर के हॉस्टल से उठाया गया। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें