फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बुंदेलखंड में पराग बनाएगा दही, पनीर और बुंदेली पेड़ा, बढ़ेगी प्लांट की क्षमता, मिली कैबिनेट से मंजूरी

Thu, 12 Mar 2026 06:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

विस्तारीकरण के बाद प्लांट की क्षमता बढ़कर 40 हजार लीटर हो जाएगी। ऐसे में यहां टोंड दूध, डबल टोंड दूध समेत दूध से बनी वस्तुएं भी तैयार कराई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेशीय सहकारी दुग्ध संघ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कैबिनेट ने झांसी स्थित पराग (प्रदेशीय सहकारी दुग्ध संघ) के बहुप्रतीक्षित विस्तारीकरण को मंजूरी दे दी। अब यहां 40 हजार लीटर दूध प्रोसेस हो सकेगा। पराग के अफसरों का कहना है कि डेयरी प्लांट के साथ अब प्रोडक्शन यूनिट भी आरंभ होगी। यहां दूध के अलावा प्रोडक्शन यूनिट में दूध से बने उत्पाद भी बनाए जाएंगे। खास तौर से दही, पनीर एवं बुंदेली पेड़ा जैसे उत्पाद तैयार होंगे। यहीं से यह बाजार में बिकने जाएंगे। इन उत्पादों के जरिये पराग की खस्ता माली हालत भी सुधार सकेगी।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के सामने वर्ष 2016 में 3.77 करोड़ की लागत से पराग के दो प्लांट स्थापित हुए थे। यहां 10 हजार लीटर दूध रोजाना प्रोसेस होने के साथ उसकी पैकेजिंग होती है। मंगलवार को कैबिनेट के फैसले के बाद अब प्लांट की क्षमता बढ़कर 30 हजार लीटर रोजाना की जाएगी। विस्तारीकरण के बाद प्लांट की क्षमता बढ़कर 40 हजार लीटर हो जाएगी। ऐसे में यहां टोंड दूध, डबल टोंड दूध समेत दूध से बनी वस्तुएं भी तैयार कराई जाएंगी। पराग के अफसरों ने बताया कि प्रोडक्शन यूनिट स्थापित की जाएगी। अतिरिक्त आने वाले दूध से पनीर, दही, मक्खन, बुंदेली पेड़ा जैसे अन्य उत्पाद निर्मित होंगे।


झांसी में दुग्ध उत्पादन
दुग्ध संग्रह केंद्र 78
डेयरी सहकारी समितियां 306
वार्षिक दुग्ध उत्पादन- 13.68 करोड़ लीटर
प्रति व्यक्ति उपलब्धता- 215 ग्राम प्रतिदिन

खपत
कुल उत्पादन: 2.5- 4 लाख लीटर रोजाना
मांग- 5.1 लाख लीटर रोजाना

सबसे अधिक उत्पादन- मऊरानीपुर, मोंठ एवं बड़ागांव
पराग में विस्तारीकरण योजना के तहत प्रोडक्शन यूनिट तैयार होगी। यहां दुग्ध उत्पाद तैयार करने की योजना है। इससे पराग से जुड़े कृषकों को भी फायदा मिलेगा। - राकेश वर्मा, एजीएम, पराग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें