फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी- पंचायत चुनावः छुट्टी के दिन भी जमा होगी जमानत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे प्रत्याशियों को जमानत राशि जमा करने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अवकाश के दिनों में भी भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी। शाखाओं में नामांकन राशि जमा करने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

ि जले में ग्राम पंचायत सदस्य के 6,170, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 599, जिला पंचायत सदस्य के 24 तथा ग्राम प्रधान के 496 पदों पर चुनाव होने जा रहे हैं। तीन व चार अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जबकि, 15 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे प्रत्याशियों को जमानत राशि चालान के जरिये एसबीआई में जमा करनी होगी। अभी यह व्यवस्था एसबीआई की मुख्य शाखा में थी, परंतु अब जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने एसबीआई की सभी शाखाओं में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एक अप्रैल को लेखाबंदी अवकाश, दो अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश तथा चार अप्रैल को रविवार के साप्ताहिक अवकाश के दिन भी जमानत राशि जमा करने की सुविधा प्रदान देने के निर्देश दिए गए हैं। जमानत राशि जमा करने आने वाले व्यक्ति की उसी दिन रकम जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इसके लिए बैंक आवश्यकतानुसार अलग से काउंटर भी लगा सकते हैं।
24 सीटों पर दो सौ से अधिक नामांकन बिके
झांसी। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्रों की बिक्री ब्लाक मुख्यालय से की जा रही है। जबकि, जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र जिला पंचायत कार्यालय से दिए जा रहे हैं। जिला पंचायत की 24 सीटों पर अब तक दो सौ से अधिक नामांकन पत्र बिक चुके हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्र लेने के लिए भी ब्लाक मुख्यालय में खासी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें