ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव नीले रंग के मतपत्र पर होना है। प्रधान चुनने के लिए मतदाता हरे रंग व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग करेंगे।
वर्ष 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी निर्वाचन विभाग ने तेज कर दी है। जिले के लिए 45 लाख मतपत्र मंगाए गए हैं। मतपत्र चार रंग के होंगे।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एके पांडेय ने बताया कि जैसे ही निर्वाचन आयोग तिथि की घोषणा करेगा, हम चुनाव कराएंगे। अभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र मंगाया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव नीले रंग के मतपत्र पर होना है। प्रधान चुनने के लिए मतदाता हरे रंग व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग करेंगे।
एक नजर में पंचायतों की स्थिति
कुल ग्राम पंचायत- 496
ब्लॉक- 8
ग्राम पंचायत सदस्य- 6170
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 599
जिला पंचायत सदस्य- 24
बीएलओ डोर-टू-डोर कर रहे संपर्क
पुनरीक्षित मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। वहीं, 1.74 लाख डुप्लीकेट मतदाता होने के बाद बीएलओ को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।