फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 67 फीसदी बच्चों को ही निजी स्कूलों में दी गई कीड़े की दवा, शत-प्रतिशत को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

Fri, 06 Feb 2026 12:07 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डीएम ने निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से कहा कि यदि निजी स्कूलों में बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल नहीं खिलाई जाती है तो मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम मृदुल चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। समीक्षा में सामने आया कि पिछले अभियान में निजी स्कूलों में 67 प्रतिशत बच्चों को ही दवा खिलाई गई। डीएम ने इस साल शत-प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम मृदुल चौधरी ने निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से कहा कि यदि निजी स्कूलों में बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल नहीं खिलाई जाती है तो मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 10 फरवरी से एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। जनपद में 9.33 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। निर्देश दिए कि दवाओं का समय से वितरण किया जाए। दवा स्कूल में ही खिलाई जाए, उनके अभिभावकों को किसी भी दशा में दवा न दी जाए। घुमंतू परिवार के बच्चों समेत क्रशर और निर्माण साइट पर रह रहे परिवार के बच्चों पर भी फोकस कर दवा खिलाएं। जिस क्षेत्र में कम बच्चों को दवा खिलाई गई, वहां अधिक फोकस करते हुए एमओआईसी खुद बच्चों को दवा खिलाएं। डीएम ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी बांटी। इस दौरान सीडीओ जुनैद अहमद, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, डीआईओएस रती वर्मा, एसीएमओ डॉ. एनके जैन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूएन सिंह, डॉ. अंशुमान तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें