फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीयू में ठप रही ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया, समर्थ पोर्टल खूब कर रहा विद्यार्थियों को परेशान

Wed, 22 Jul 2026 12:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

समर्थ पोर्टल की खामियों की वजह से बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी फीस जमा करने के लिए परेशान होते रहे।
विज्ञापन
समर्थ पोर्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसकी वजह से मंगलवार को भी प्रवेश की फीस जमा कराने के लिए छात्र-छात्राएं परेशान होते रहे।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल की खामियों की वजह से बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया बेपटरी हो गई है। सोमवार तक प्रवेश कन्फर्म नहीं होने और आवेदन नहीं होने की वजह प्रवेश प्रक्रिया ठप रही। किसी तरह से मंगलवार को प्रवेश कन्फर्म होना शुरू हुए तो प्रवेश फीस ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया ठप हो गई। जिसके कारण बीयू परिसर और संबद्ध कॉलेजों में फीस जमा करने के लिए विद्यार्थी परेशान होते रहे। इसकी जानकारी होने पर कुलसचिव ने समर्थ पोर्टल की टीम से वार्ता की तो शाम तक समस्या के निदान का भरोसा मिला, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर फीस जमा नहीं होने की समस्या के बारे में पता चला है, जिसका निदान करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें