फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 25 हजार का इनामी ऑनलाइन सट्टेबाज गिरफ्तार, 9 चेक बुक समेत मोबाइल बरामद

Sat, 16 May 2026 10:56 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एप के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबाद पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले गिरोह से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नौ चेकबुक समेत मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिय गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सट्टा गिरोह के भंडाफोड होने के बाद पुलिस दिनारा के सेमरा गांव निवासी अरुण यादव को तलाशने में जुटी थी। शुक्रवार को क्राफ्ट मेला मैदान स्थित मजार के पास उसके मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यहां से आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एप के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। इस मामले में पुलिस को सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र साहू, हर्ष साहू, निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, अंकित यादव, नीलेश यादव, कुलदीप दिवाकर और अभिषेक यादव को तलाश रही है। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें