फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, 37 लाख के लेनदेन का खुलासा, आरोपी वांछित प्रेम खटीक गैंग का है सदस्य

Sun, 21 Jun 2026 05:51 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस ने आरोपी के पास से चार पहिया वाहन और करीब 37 लाख के लेन-देन संबंधी तीन हिसाब-किताब की कॉपियां बरामद की हैं। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार को ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक टैबलेट, नौ मोबाइल फोन, 13 डेबिट कार्ड, तीन सिम कार्ड, 40 हजार रुपये नकद समेत 56,095 रुपये की ऑनलाइन धनराशि फ्रीज कराई है। इसके साथ ही चार पहिया वाहन और करीब 37 लाख रुपये के लेन-देन संबंधी तीन हिसाब-किताब की कॉपियां बरामद की हैं। मास्टर माइंड समेत आठ के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक शनिवार को महाराज सिंह नगर क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा गिरोह के बारे में पुलिस को मालूम चला था। पुलिस के पहुंचने पर यहां से हृदेश कुमार नामक युवक पकड़ा गया। उसका साथी देवेंद्र कुशवाहा अंधेरे में भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने मास्टर माइंड के तौर पर मिशन कंपाउंड निवासी प्रेम नारायण उर्फ प्रेम खटीक का नाम बताया। उसने प्रेम खटीक समेत पप्पू, निशा सिंह बुंदेला उर्फ निशा ठाकुर, कलसिस, अमित जैन, प्रिंस अहिरवार, देव कुशवाहा का नाम भी बताया। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद हिसाब-किताब की कॉपियों में करीब 37 लाख रुपये के लेन-देन का विवरण दर्ज मिला है। दो वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किए गए। यहां से उनको जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी के मुताबिक मास्टर माइंड की तलाश में भी पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें