फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : माफिया से परेशान वृद्ध चढ़ा होटल के टावर पर, बोला- पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शनिवार की शाम एक वृद्ध इलाइट चौराहे के पास स्थित एक होटल की छत पर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। इस दौरान उसने आरोप लगाया कि एक माफिया उसे परेशान कर रहा है। लेकिन, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मुश्किल से नीचे उतरा।

विज्ञापन


सदर बाजार निवासी अरविंद सक्सेना (60) शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे इलाइट चौराहे के पास स्थित सनराइज होटल की छत पर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। इसकी जानकारी लगने पर होटल के बाहर सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि एक माफिया उसे परेशान कर रहा है। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इस दौरान उसने यह भी कहा उस पर तीन मुकदमे चल रहे हैं, जिन्हें खत्म कराया जाएगा। 

इस बीच पुलिस ने बुजुर्ग के भाई और उसके दोस्त को भी वहां बुला लिया। उन्होंने मोबाइल के जरिये उससे संपर्क किया। पुलिस ने भी उसे कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद वह रात तकरीबन साढ़े नौ बजे नीचे उतर आया। इस दरम्यान पुलिस हलाकान बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें