फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बांध में एक के बाद एक मिले तीन लड़कियों के शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Sat, 08 Oct 2022 09:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सपरार बांध से महज दो किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ जिला है। सपरार नदी टीकमगढ़ से होते हुए यहां आती है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम मध्य प्रदेश में दिया गया और बहते हुए शव यहां आ गए।
विज्ञापन
बांध से तीन युवतियों के शव मिले - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर थाना इलाके के कुरैचा में स्थित सपरार बांध में शनिवार को एक के बाद एक तीन लड़कियों के शव मिले। इससे इलाके में सनसनी मच गई। तमाम कोशिशों के बाद भी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या कर शवों को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर तकरीबन चार बजे बांध में लगभग 25 वर्षीय युवती का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश कर ही रही थी कि एक के बाद एक, दो और लड़कियों के शव बांध से बरामद हो गए। इससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकाला और आसपास के इलाकों में इसकी जानकारी दी गई, लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। तीनों लड़कियों के शव हत्या कर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि सपरार बांध से महज दो किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ जिला है। सपरार नदी टीकमगढ़ से होते हुए यहां आती है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम मध्य प्रदेश में दिया गया और बहते हुए शव यहां आ गए। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें