फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मुम्बई राजधानी से उलझी ओएचई, दिल्ली-भोपाल रेलवे रूट रहा तीन घंटे अवरुद्ध, कई ट्रेनें प्रभावित

Wed, 17 Sep 2025 11:39 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मंडल रेलवे के करौंदा-आगासोद के बीच मम्बई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का पिटो किलोमीटर नंबर 999-21 पर ओएचई से उलझ गया। गाड़ी करीब एक किलोमीटर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल रेलवे के करौंदा-आगासोद के बीच मम्बई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का पिटो किलोमीटर नंबर 999-21 पर ओएचई से उलझ गया। गाड़ी करीब एक किलोमीटर दौड़ती रहीं। ओएचई ट्रिप होते ही दिल्ली-भोपाल रूट पर दौड़ने वाली गाड़ियां थम गई। हादसा मंगलवार रात 11.02 बजे हुआ।
विज्ञापन


सूचना पर अफसरों ने तीन टॉवर वैगन मौके पर रवाना कराकर ओएचई मरम्मत का कार्य शुरू कराया। बुधवार तड़के 3.55 बजे ओएचई मरम्मत के बाद 4.30 बजे पहली गाड़ी गोंडवाना एक्सप्रेस को निकाला गया। इस दौरान कई गाड़ियां प्रभावित रही।

चार निरस्त, कई प्रभावित 

आगासौद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात को ओएचई लाइन टूटने से झेलम, गोंडवाना, डॉ.आंबेडकरनगर, तुलसी, मालवा, यशवंतपुर समेत कई एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चली। 4 लोकल ट्रेन मेमू निरस्त रहीं। देर रात्रि करीब तीन बजे ओएचई लाइन को सुधारने के बाद रेल यातायात सुचारू किया जा सका। इसके साथ ही कई मालगाड़ियां भी पूर्व के स्टेशनों पर लूप लाइन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें