समर्थ पोर्टल की खामियों को दूर कराने के लिए बीयू की टेक्निकल टीम एक पखवाड़े से दिल्ली में डेरा डाले है। दावा है कि समर्थ पोर्टल पर पास हुए विद्यार्थियों का डाटा अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है।
बुंदेलखंड विवि ने अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने की तैयारी शुरू कर दी है। दावा है कि समर्थ पोर्टल पर फार्म भरवाने का ट्रायल सफल हो गया है। इसके चलते जल्द दिल्ली से टीम लौट आएगी।
विज्ञापन
समर्थ पोर्टल की खामियों को दूर कराने के लिए बीयू की टेक्निकल टीम एक पखवाड़े से दिल्ली में डेरा डाले है। दावा है कि समर्थ पोर्टल पर पास हुए विद्यार्थियों का डाटा अपग्रेड करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही अगली कक्षा में पहुंचे विद्यार्थियों से फीस भरवाना शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ समर्थ पोर्टल पर विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने का ट्रायल सफल हो गया है। इसके चलते टीम जल्द लौटकर आएगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि बीयू की टीम समर्थ पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपडेट कराने के लिए दिल्ली में है। समस्या का निदान होने के बाद टीम लौटकर आएगी। उसके बाद ही विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे।