पुलिस का कहना है कि ग्वालियर में जिस मकान में रवि नर्सिंग होम चलाता था, उसका करीब 2.44 लाख रुपये बकाया है। मकान मालिक ने रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पैसा हड़पने के मामले की जांच के लिए झांसी पहुंची एमपी पुलिस से नर्सिंग होम संचालक भिड़ गया। उसने जमकर हंगामा किया। पुलिस उसे लेकर नवाबाद थाने पहुंची। नर्सिंग होम संचालक ने वहां भी हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाया। एमपी पुलिस ने आरोपी नर्सिंग होम संचालक एवं उसके परिजनों के खिलाफ थाना नवाबाद में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ग्वालियर निवासी रवि कुशवाहा अपने भाई हरगोविंद कुशवाहा के साथ ग्वालियर में एक नर्सिंग होम चलाता था। झांसी में भी उसका परिवार रहता है। पुलिस का कहना है कि ग्वालियर में जिस मकान में रवि नर्सिंग होम चलाता था, उसका करीब 2.44 लाख रुपये बकाया है। मकान मालिक ने रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी जांच के लिए शुक्रवार दोपहर ग्वालियर से पुलिस टीम यहां पहुंची। पुलिस उसको नोटिस तामील कराना चाहती थी। रवि के साथ उसके परिजन भी थे। उन लोगों ने विवाद करते हुए पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की की। नवाबाद थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक ग्वालियर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।