फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीयू बवाल मामले में कार्यक्रम के आयोजन पर दो शिक्षकों को नोटिस देकर मांगा जवाब, पांच घंटे चली बैठक

Tue, 14 Oct 2025 08:25 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अब विवि परिसर में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम (शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक) की अनुमति प्रारूप के अनुसार दी जाएगी। इसमें कार्यक्रम के स्वरूप, आयोजक का पूर्ण विवरण भरा जाएगा।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा छात्रसभा व अभाविप के बीच हुए टकराव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कई सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को करीब पांच घंटे तक मंथन हुआ। तय किया गया कि परिसर के अंदर किसी भी छात्र-छात्राओं के वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। दो शिक्षकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता देख विवि के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने जांच के लिए नौ सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें प्रो. आरके सैनी, प्रो. एमएम सिंह, प्रो. पूनम पुरी, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. मुन्ना तिवारी, डॉ. ममता सिंह, डॉ. सुनील त्रिवेदी और डिप्टी रजिस्टार शेख अंजुम को शामिल किया गया है। सोमवार की दोपहर 3:30 बजे कुलसचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक करीब शाम साढ़े आठ बजे तक चली। इसमें तय हुआ कि अब विवि परिसर में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम (शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक) की अनुमति प्रारूप के अनुसार दी जाएगी। इसमें कार्यक्रम के स्वरूप, आयोजक का पूर्ण विवरण भरा जाएगा। चौपहिया वाहन से आने वालों का पूरा विवरण मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मी अंकित करेंगे। बिना लिखित अनुमति के पुण्यतिथि कार्यक्रम के आयोजन पर दो शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें