फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : साल भर के बच्चे के लिए मसीहा बने सोनू सूद, कराएंगे दिल का ऑपरेशन

Sat, 03 Apr 2021 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

  • नंदनपुरा निवासी अहमद के दिल में है छेद, अभिनेता ने इलाज के लिए मुंबई बुलाया
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रहने वाले एक साल के बच्चे अहमद के लिए सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए हैं। बच्चे के दिल में छेद है और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते परिजन भी इलाज कराने में अक्षम हैं। इसकी जानकारी होने पर अभिनेता ने बच्चे को मुंबई बुलाया है। चार अप्रैल को बच्चे का इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नंदनपुरा निवासी नसीम मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। हाल ही में उन्हें पता चला कि उनके एक साल के बच्चे अहमद के दिल में छेद है। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी मगर आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने असमर्थता जाहिर कर दी। इसी बीच 'उम्मीद रोशनी की' संस्था को इसकी जानकारी हुई। 

संस्था की सदस्य एवं शिक्षिका सुष्मिता गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद से संपर्क साधा। अभिनेता ने बच्चे की बीमारी से जुड़े कागजात मंगवाए। अब सूद ने बच्चे को इलाज के लिए मुंबई बुला लिया है। 
विज्ञापन


तीन अप्रैल को परिजन बच्चे को लेकर मुंबई रवना होंगे। चार अप्रैल को बच्चे का इलाज शुरू हो जाएगा। इससे परिजनों ने काफी राहत की सांस ली है। संस्था के जरिए जानकारी होने पर फिल्म अभिनेता ने इससे पहले भी झांसी निवासी एक साल के लकी का हार्ट का ऑपरेशन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें