देश की आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर पंडित दीनदयाल सभागार में आज आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज पर किया जाएगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रदेश के संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमे आजादी से संबधित घटनाओं को महोत्सव के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क होगा।
प्रदर्शनी के प्रचार के लिए बृहस्पतिवार को सूचना प्रसारण मंत्रालय की फील्ड आउटरीच ब्यूरो इकाई द्वारा प्रचार रथ को मंडलीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे ने किले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विवेकानंद व प्रचार सहायक बीडी शर्मा मौजूद रहे।