फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तीन रुपये महंगी हुई सीएनजी, दिवाली से पहले ग्राहकों पर बढ़ा अतिरिक्त भार

Wed, 19 Oct 2022 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अडानी ने अपने दामों में तीन रुपये का इजाफा किया है। एक माह पहले इसकी कीमत 87.23 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब इसको बढ़ाकर 90.23 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है।
 
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशन ( फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। सीएनजी वाहन चलाने वालों की संख्या झांसी में 20 हजार से ज्यादा है। इनकी फिलिंग के लिए सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) और अडानी टोटल गैस लिमिटेड सीएनजी की सप्लाई करती है। ऐसे में अडानी ने अपने दामों में तीन रुपये का इजाफा किया है। एक माह पहले इसकी कीमत 87.23 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब इसको बढ़ाकर 90.23 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है।

अडानी ग्रुप के तीन स्टेशन पंप गोरामछिया, बिजौली, शिवपुरी हाइवे पर स्थित हैं। जिससे प्रतिदिन 5500 किलो की खपत होती है। जिले के अलावा मध्यप्रदेश की सीमा से लगे वाहन भी महानगर के पंपों से गैस भरवाने आते हैं। दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। इस संबंध में डिप्टी मैनेजर विवेक गुप्ता ने बताया कि जिले में तीन रुपये सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। जिससे अब 90.23 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिलेगी।

 

एक साल में 25 हजार घरों तक पहुंच जाएगी पीएनजी

विज्ञापन

महानगर में अभी कई क्षेत्रों में पीएनजी पहुंची नहीं है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड को दो साल पहले महानगर के क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम मिला है। इसके लिए कंपनी द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। नए साल पर काम की शुरूआत कराकर वर्ष 2023 खत्म होते- होते 25 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे।

 

पाइपलाइन के आसपास न जलाएं पटाखे
सीयूजीएल के झांसी प्रभारी आरएस यादव ने बताया कि वर्तमान में महानगर के भीतर गैस पाइपलाइन पड़ी हुई हैं। ऐसे में आतिशबाजी चलाते समय उनका विशेष ध्यान रखें। जिससे त्योहार पर किसी तरह की कोई दुघर्टना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें