फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Development Authority: नई टाउनशिप...इसी माह निकलेगी लॉटरी, नए साल में शुरू होगा काम

Tue, 18 Nov 2025 06:27 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जेडीए ने 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक नए झांसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोले थे। यहां 1109 भूखंडों के लिए 6866 लोगों ने पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
जेडीए कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत रुंदकरारी में पहले चरण में 111 एकड़ में विकसित हो रही नई टाउनशिप में सड़क से लेकर विद्युतीकरण का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। जेडीए नवंबर के अंतिम हफ्ते में यहां होने वाले विकास कार्यों की निविदा निकालेगा। पंजीकरण के बाद अब लॉटरी भी इसी महीने निकलेगी।
विज्ञापन


जेडीए ने 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक नए झांसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोले थे। यहां 1109 भूखंडों के लिए 6866 लोगों ने पंजीकरण किया है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 148, एलआईजी में 448, एमएमआईजी में 3688, एमआईजी में 1640 और एचआईजी में 940 फॉर्म भरे गए हैं। अब लॉटरी के जरिये इन भूखंडों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए भी जेडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में लॉटरी निकलने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी तरफ, जेडीए ने जो पौने दो सौ करोड़ से यहां विकास कार्य कराने के लिए निविदा तैयार की है, वो भी इसी महीने निकलेगी। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होकर कार्यादेश जारी होने में लगभग एक महीने लग सकता है। ऐसे में जनवरी 2026 में यहां सड़क, अंडरग्राउंड केबल, पाइप लाइन आदि डालने का काम शुरू होने की उम्मीद है।

नई टाउनशिप के लिए लॉटरी से लेकर सड़क और पाइप लाइन डालने का टेंडर भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह में निकाल दिया जाएगा। नई टाउनशिप तेजी से विकसित होगी। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें