फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सात दिन खाली रहने के बाद प्रेमनगर थाने में तैनात हुए प्रभारी, निरीक्षक शेर सिंह को मिली जिम्मेदारी

Mon, 28 Sep 2026 11:08 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परवेज हत्याकांड के बाद तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र कुमार और आरक्षी कुलदीप कुमार को 20 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परवेज हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद कार्रवाई की जद में आए प्रेमनगर थाने को आखिरकार सात दिन बाद नया प्रभारी निरीक्षक मिल गया। रविवार को एसएसपी विकास कुमार ने निरीक्षक शेर सिंह को प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन


परवेज हत्याकांड के बाद तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र कुमार और आरक्षी कुलदीप कुमार को 20 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की जानकारी छिपाने और लापरवाही के आरोप में प्रभारी निरीक्षक को निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद प्रेमनगर थाने में नए प्रभारी की तैनाती तत्काल नहीं हुई। नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं होने और निलंबित तुलसीराम पांडेय के ई-साइन से एफआईआर दर्ज हो रही थी। अब सात दिन बाद निरीक्षक शेर सिंह को थाने की कमान सौंपी गई है। परवेज अली की 13 सितंबर की रात गंभीर हालत में नगरा हाट मैदान में मिलने के बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। जांच में मामला हत्या का निकला। इस मामले में प्रेमनगर थाने का आरक्षी आशीष सिंह समेेत 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें