फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi New DM: अब झांसी के DM होंगे ये IAS अधिकारी, अविनाश कुमार का हुआ तबादला

Tue, 22 Apr 2025 12:36 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी डीएम अविनाश कुमार का तबादला गाजीपुर डीएम के तौर पर हुआ है। करीब डेढ़ साल तक IAS अधिकारी अविनाश कुमार ने झांसी में अपनी सेवाएं दीं। उनकी जगह पर अब साल 2014 बैच के IAS अधिकारी झांसी जिले में डीएम के तौर पर सेवाएं देंगे। डिटेल में पढ़ें खबर...  
विज्ञापन
झांसी के नए डीएम बने IAS अधिकारी मृदुल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया (X)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jhansi DM Transfae: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है। सोमवार की देर रात प्रदेश सरकार ने एक साथ 33 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी बीच झांसी के डीएम अविनाश कुमार का भी तबादला हो गया है। अब वह गाजीपुर के डीएम होंगे। वहीं, उनकी जगह मृदुल चौधरी झांसी के डीएम के तौर पर पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन


कौन हैं अविनाश कुमार?

अविनाश कुमार 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं जो अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह पहले बाराबंकी और हरदोई में डीएम के रूप में काम कर चुके हैं। अविनाश कुमार ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उनकी नियुक्ति सितंबर 2023 में झांसी डीएम के तौर पर हुई थी। करीब डेढ़ साल तक झांसी में सेवाएं देने के बाद अब उनका तबादला गाजीपुर डीएम के तौर पर हुआ है।

कौन हैं झांसी के नए डीएम मृदुल चौधरी?

अविनाश कुमार के बाद अब झांसी के डीएम के तौर पर मृदुल चौधरी कार्यभार संभालेंगे. मृदुल चौधीर साल 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। 39 साल के मृदुल चौधरी ने MBA की पढ़ाई की है। वह नई दिल्ली के रहने वाले हैं। मृदुल चौधरी ने सितंबर 2023 में मोहबा के डीएम के तौर पर पदभारसंभाला था। अब उन्हें झांसी डीएम के तौर पर तैनाती मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP IAS Transfer: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें