फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : तीन सौ रुपये के विवाद में भतीजे ने ताऊ का घोंटा गला, हत्या के बाद आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 23 Mar 2024 12:28 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गुस्साए भतीजे ने ताऊ का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करके वह गांव से निकल भागा।
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंछ थाना के पनारी गांव में शुक्रवार देर-रात महज तीन सौ रुपये को लेकर ताऊ-भतीजे के बीच विवाद हो गया। गुस्साए भतीजे ने ताऊ का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करके वह गांव से निकल भागा। सूचना मिलने पर सीओ हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी जेपी पाल पुलिस फोर्स के साथ गांव जा पहुंचे। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर, परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


पनारी गांव निवासी बादाम सिंह (45) पुत्र राम बक्श ठेके पर फसलों की कटाई का काम कराता था। शुक्रवार को अपने दो भतीजों समेेत गांव से कुछ मजदूर लेकर वह फसल की कटाई के लिए गया था। शुक्रवार शाम सभी कटाई करके गांव वापस लौट आए। बादाम ने सभी को मजदूरी दे दी लेकिन, अपने भतीजों को तीन सौ रुपये कम दिए। भतीजों ने पूरा पैसा देने को कहा लेकिन, बादाम ने बाद में पैसा देने की बात कही। इसी को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। 

इसी दौरान गुस्से में आए भतीजे ने चाचा का गला घोंट दिया। बादाम अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। यह देख भतीजा वहां से निकल भागा। बादाम को अचेत देखकर परिजनों में खलबली मच गई। परिजन बादाम को तुरंत लेकर मोंठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ हरिमोहन सिंह और थाना प्रभारी जेपी पाल भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन, देर-रात तक उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बादाम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें