फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : शहर में टूटी पड़ीं पुलियां व नालियाें की होगी मरम्मत

विज्ञापन
jhansi nagar nigam
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में नगर निगम नए निर्माण कार्य कराने के लिए बजट का रोना रो रहा है। लेकिन जनता को कुछ राहत देने के लिए टूटी पड़ी नालियों व पुलियों की मरम्मत कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कामों की सूची तय होने के बाद जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम विकास कार्यों में बजट न मिलने का हवाला दे रहा है। शासन ने भी नए निर्माण कार्यों को कम से कम कराने के लिए कहा है। वहीं महानगर में कई सड़कें, नाली और पुलिया टूट गई हैं। इसके चलते जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनता को राहत देने के लिए नगर निगम ने मरम्मत कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत 62 जगहों पर चार करोड़ रुपये की लागत से काम कराए जाएंगे। निगम की मंशा है कि दिवाली से पहले मरम्मत के काम पूरे करा दिए जाएं। जल्द ही कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता एलएन सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्यों को कराने के लिए तैयारी की है। जल्द ही काम शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें