फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अगले हफ्ते होगी नगर निगम सदन की बैठक, 490.62 करोड़ से ज्यादा के मूल बजट पर लगेगी मुहर

Wed, 15 Apr 2026 01:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महापौर ने भी पार्षदों के साथ बैठक कर सदन की बैठक को लेकर चर्चा की थी। बताया गया कि अब अगले हफ्ते बैठक कराने की सहमति बन गई है। एक-दो दिन में तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में अगले सप्ताह सदन की बैठक होगी। इसमें 490.62 करोड़ से ज्यादा के बजट पर मुहर लगेगी। इसके अलावा विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पास होंगे।
विज्ञापन


बीते 25 मार्च को नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसके बाद से ही सदन की बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। चूंकि, क्षेत्रीय सांसद, विधायक, एमएलसी आदि नगर निगम सदन के पदेन सदस्य होते हैं। ऐसे में उच्च सदन चलने के दौरान सदन की बैठक नहीं कराई जाती है। संसद सत्र 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा। अगले हफ्ते बैठक कराने को लेकर तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को महापौर ने भी पार्षदों के साथ बैठक कर सदन की बैठक को लेकर चर्चा की थी। बताया गया कि अब अगले हफ्ते बैठक कराने की सहमति बन गई है। एक-दो दिन में तारीख भी घोषित कर दी जाएगी। बैठक में सरकारी विभागों को विभिन्न योजनाओं के लिए जमीन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसके अलावा मार्ग के नामकरण के भी कई प्रस्ताव आएंगे। विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव भी पार्षदों की ओर से दिए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट भी पास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें