फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अचानक अवारा जानवर आने से हुई दुर्घटना

Wed, 08 Jul 2026 08:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

थाना मोंठ क्षेत्र में सड़क पर अचानक जानवर आ जाने बाइक सवार उससे टकराकर गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम अमरा के पास पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मातनपुरा मोहल्ला निवासी राज (18) पुत्र जीतू कुशवाहा प्लंबर का कार्य करते थे। बुधवार को अपराह्न 3.30 बजे वह अपनी बाइक से मोंठ से झांसी जा रहे थे। वह जैसे ही ग्राम अमरा के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अचानक एक आवारा जानवर सड़क पर आ गया। जानवर से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अवनीश तिवारी मेडिकल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें