फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लो वोल्टेज और बिजली कटौती से विधायक नाराज, मुख्य अभियंता से की शिकायत

Sat, 01 Aug 2026 08:24 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मुख्य अभियंता ने भरोसा दिया कि रोस्टर के आधार पर बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। वोल्टेज की समस्या भी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता को शिकायत पत्र देते विधायक। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ, समथर, पूंछ ,लोहागढ़ समेत गरौठा विधानसभा के कई इलाकों में बिजली समस्याओं को लेकर विधायक जवाहर राजपूत ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह से मिलकर उनसे नाराजगी जताई। उन्होंने लो वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं को जल्द दूर कराने की बात कही।
विज्ञापन


गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कई इलाकों में बिजली का बेहद कम वोल्टेज आ रहा है। किसानों की धान की सिंचाई नहीं हो पा रही। कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति कम हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। मुख्य अभियंता ने भरोसा दिया कि रोस्टर के आधार पर बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। वोल्टेज की समस्या भी दूर की जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) मोहम्मद अफरोज आलम समेत अन्य मौजूद रहे।

अधीक्षण अभियंता समथर में बिताएंगे दो रात
समथर क्षेत्र में चल रही बिजली आपूर्ति की समस्या व कम वोल्टेज को लेकर मुख्य अभियंता ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने अदीक्षण अभियंता ग्रामीण मोहम्मद अफरोज आलम को एक व दो अगस्त की रात समथर में ही रहने के निर्देश दिए हैं ताकि रात में किसानों को आने वाली बिजली आपूर्ति की समस्या को मौके पर देखकर उसका समाधान कर सक सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें