फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: भेल मैनेजर के सूने घर का ताला तोड़ बदमाशों ने उड़ाई 25 लाख की ज्वेलरी व 40 हजार, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 20 Mar 2026 12:31 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बदमाशाें ने घर में घुसने से पहले सामने वाले मकान की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
 
विज्ञापन
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचईएल के मैनेजर के सूने घर का ताला तोड़कर बदमाश 25 लाख रुपए के जेवर व 40 हजार की नगदी चोरी कर भाग गए। बदमाशाें ने घर में घुसने से पहले सामने वाले मकान की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



बबीना थाना क्षेत्र स्थित भेल कॉलोनी में रहने वाले हरीश बंसल भेल में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। मुरैना की मूल निवासी हरीश बुधवार की शाम बच्चों व पत्नी के साथ शिवपुरी घूमने के लिए गए थे। घर पर ताला बंद था। रात में चोरों ने सूना मकान देखा तो सामने वाले घर की पहले कुंडी लगा दी इसके बाद ताला तोड़ घर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारी तोड़कर 25 लाख के सोन-चांदी के जेवर एवं 40 हजार की नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना क्वार्टर में रहने वाले व्यक्ति ने फोन कर जब हरीश को दी तो हरीश लौटकर झांसी आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें