फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री असीम अरुण का पलटवार, बोले- ये उनका चरित्र, स्वभाव दर्शाता है

Sun, 07 Sep 2025 06:29 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बोले कि सपा सरकार में सरकारी सेवाओं में भारी रिश्वतखोरी हुई और एक ही जाति के लोगों को भरने का काम किया। दूसरी ओर, भाजपा सरकार में शुचितापूर्ण परीक्षा हो रही है।
विज्ञापन
दीनदयाल सभागार में मंत्री असीम अरूण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश अवस्थी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि ये उनका चरित्र, स्वभाव दर्शाता है। जनता देख चुकी है कि जब भ्रष्ट और अपराधियों से भरी सरकार आती है तो क्या हालत होती है। अखिलेश यादव जब भी कुछ कहते तो जनता को बूस्टर डोज मिल जाती है कि ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। एक सवाल के जवाब में मंत्री बोले कि सपा सरकार में सरकारी सेवाओं में भारी रिश्वतखोरी हुई और एक ही जाति के लोगों को भरने का काम किया। दूसरी ओर, भाजपा सरकार में शुचितापूर्ण परीक्षा हो रही है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन और सभी एजेंसियां लगी हुई हैं। शनिवार को वह दीनदयाल सभागार में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इंडिया गठबंधन वाले सोचते हैं कि एक-दो जातियों को बांट लो और काम बन जाएगा। बोले कि देश बांटने के लिए पाकिस्तान बना और आज उसकी हालत क्या है। भारत जोड़ने के लिए बना और आज विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसलिए लोगों को बांटने वाली राजनीति से बचना है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

सामाजिस समरसता कार्यक्रम में बाजेपी कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
समाज के सभी लोग हों एकजुट

दीनदयाल सभागार में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि समाज एकजुट होकर प्रेम और भाईचारे के साथ चलता है तभी सच्चे भारत का निर्माण संभव है।

राज्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि सब मिलकर जाति, धर्म और भेदभाव की दीवारें तोड़ें और एक नए समरथ भारत की नींव रखें। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, जमुना कुशवाहा, कपिल बरसैंया, इसके बाद राज्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत योजना के जरिये मऊरानीपुर के ग्राम पंचायत धमना पायक में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन, विधायक रश्मि आर्य मौजूद रहे। वहीं, सर्किट हाउस में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य भूपेंद्र आर्य ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। समाज कल्याण की योजनाओं के संबंध में बात की। इस दौरान श्यामपुरी गोस्वामी, रामकिशन निरंजन, किशोर वर्मा, केके शाक्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें