कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार ठंड की दस्तक जल्दी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
झांसी का मौसम इस हफ्ते तेजी से बदला है। चार दिन में न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। ऐसा मैदानी इलाकों से आने वाली ठंडी हवा के चलते हुआ है। अब रात में भी ओस गिरने लगी है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। उसका असर खत्म होते ही दिन में अच्छी धूप खिलने से गर्माहट का अहसास होने लगा था मगर अब फिर से मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार को झांसी का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।