फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: महिला सफाईकर्मियों में बांट दी पुरुषों की वर्दी, यूनियन नेताओं ने नगर आयुक्त व महापौर से की शिकायत

Thu, 25 Dec 2025 07:37 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नगर निगम में महिला सफाई कर्मचारियों को पुरुषों की वर्दी बांट दी गई। पुरुषों की वर्दी महिलाकर्मियों के किसी काम की नहीं। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त एवं महापौर से शिकायत की है।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में महिला सफाई कर्मचारियों को पुरुषों की वर्दी बांट दी गई। पुरुषों की वर्दी महिलाकर्मियों के किसी काम की नहीं। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त एवं महापौर से शिकायत की है। महिलाकर्मियों ने ठंड को देखते हुए गर्म स्वेटर दिए जाने की मांग की है। वहीं, यूनियन नेताओं ने इसे अपमानजनक बताते हुए जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मियों को ठंड की वर्दी बांटी गई थी। इनमें महिलाओं को पुरुषों की वर्दी पैंट सहित ट्रैक सूट दिया गया। महिला सफाईकर्मियों का कहना है कि जब घर जाकर उन्होंने अपनी वर्दी खोली तब उसमें पुरुषों की वर्दी निकली। सभी महिलाकर्मियों को यह वर्दी दी गई थी। यह वर्दी मिलने से महिलाकर्मी बिफर उठीं। उन लोगों ने वार्ड में तैनात सफाई निरीक्षकों से शिकायत की। उन्होंने भी इसकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर यूनियन नेताओं के पास पहुंची।

बुधवार को स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया एवं महानगर अध्यक्ष अशोक करौसिया की अगुवाई में महिला कर्मचारी नगर आयुक्त कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने बताया कि यह पैंट एवं ट्रैक सूट उनके किसी काम का नहीं है। उन्होंने ठंड को देखते हुए स्वेटर अथवा कोट दिए जाने की मांग की। यूनियन नेताओं का कहना है कि शासनादेश में महिला सफाईकर्मियों के लिए अलग से परिधान दिए जाने की व्यवस्था है।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें