फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Medical College Fire : ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लगने से हुआ हादसा, फिर पूरे वार्ड से उठने लगीं लपटें

Sat, 16 Nov 2024 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा वार्ड आया गया जिससे वार्ड में भगदड़ मच गई। मौजूद स्टाफ व परिजन नवजातों को लेकर बाहर की ओर भागे। आग से झुलसकर 10 बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में पहले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लगी। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा वार्ड आया गया जिससे वार्ड में भगदड़ मच गई। मौजूद स्टाफ व परिजन नवजातों को लेकर बाहर की ओर भागे। आग से झुलसकर 10 बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है।  कमिश्नर और डीआईजी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की जांच करेंगे। सीएम योगी मे जांच रिपोर्ट 12 घंटे में मांगी है। 

घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सक्रिय हैं। सीएम ने घटना का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को स्वास्थ्य सचिव के साथ झांसी रवाना कर दिया है। सीएम ने घटना पर दुख भी व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार देर-रात महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष एसएनसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 47 नवजात भर्ती थे। खबर लिखे जाने तक वार्ड से 31 नवजात को बाहर निकाल लिया गया था। 

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। दस नवजात की मौत से अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है। नवजातों के माता-पिता भी अपने नवजातों को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब पौने ग्यारह बजे एसएनसीयू वार्ड से धुआं निकलता दिखा। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। जब तक कुछ समझ पाते, आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। वहां भगदड़ मच गई। 

नवजातों को बाहर निकालने की कोशिश हुई लेकिन, धुआं एवं दरवाज पर आग की लपट होने से नवजात समय पर बाहर नहीं निकाले जा सके। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियों के पहुंचने पर नवजातों को बाहर निकाला जा सका। खबर लिखे जाने तक वार्ड से 10 नवजात शिशुओं के शव बाहर निकाले जा चुके। मौके पर रोते-बिलखते परिजनों का जमावड़ा हुआ है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें