फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज परिसर लाइटों से होगा जगमग, अब हर 15 मीटर पर जलेंगी स्ट्रीट लाइटें

Sun, 12 Oct 2025 01:09 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मेडिकल कॉलेज परिसर दिसंबर तक 425 स्ट्रीट और 17 हाईमास्ट लाइटों से जगमग होगा। हर 15 मीटर की दूरी पर एक स्ट्रीट लाइट जलेगी। इसके लिए और 150 स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज परिसर दिसंबर तक 425 स्ट्रीट और 17 हाईमास्ट लाइटों से जगमग होगा। हर 15 मीटर की दूरी पर एक स्ट्रीट लाइट जलेगी। इसके लिए और 150 स्ट्रीट लाइट लगने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब 275 स्ट्रीट लाइट और 17 हाईमास्ट लाइट लगी हुई हैं। अभी इनके बीच 30-35 मीटर की दूरी है। इसके चलते, अधिकतर स्थानों पर अंधेरा छाया रहता है। इससे न सिर्फ तीमारदार बल्कि कर्मचारियों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। अब परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि दिसंबर तक परिसर जगमग हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें