फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आईजी की फटकार के बाद चलता हुए मऊरानीपुर सीओ, जितेंद्र सिंह को मिला पहली बार सर्किल का जिम्मा

Thu, 18 Dec 2025 07:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कुछ दिन पहले आईजी सालाना निरीक्षण के लिए मऊरानीपुर थाना पहुंचे थे। आईजी को क्षेत्राधिकारी मनोज सिंह की कार्यशैली की शिकायतें मिली थीं। मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण ठीक तरीके से न करने पर आईजी ने उनको चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
मऊरानीपुर में निरीक्षण के दौरान आईजी की कुछ दिन पहले की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजी आकाश कुलहरि की फटकार आखिरकार मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह पर भारी पड़ी। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बुधवार को उनको फील्ड से हटाकर अपराध क्षेत्राधिकारी बना दिया। वहीं, उनकी जगह क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह को पहली बार सर्किल का चार्ज दिया गया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले आईजी सालाना निरीक्षण के लिए मऊरानीपुर थाना पहुंचे थे। आईजी को क्षेत्राधिकारी मनोज सिंह की कार्यशैली की शिकायतें मिली थीं। मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण ठीक तरीके से न करने पर आईजी ने उनको चेतावनी भी दी। सीओ मनोज सिंह की कई शिकायतें एसएसपी तक पहुंचीं। इस वजह से उनको मऊरानीपुर सर्किल से हटा दिया गया। वहीं, आईजीआरएस शिकायतें समय पर न निपटा पाने का खामियाजा निरीक्षक जेपी पाल को भुगतना पड़ा। उनको नवाबाद से हटाकर बबीना कस्बे में थानेदार बना दिया गया। बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय को भी कुछ शिकायतों के चलते हटाकर प्रेमनगर भेज दिया गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव को पुरस्कृत करते हुए उनको नवाबाद थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें