फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तीन मंजिली मकान में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने घर के लोगों का रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Sat, 20 Jun 2026 11:48 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झोकनबाग के तीन मंजिली मकान में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से मकान में रखे दो गैस सिलिंडर भी धमाके के साथ फट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिल से लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

 
विज्ञापन
रेस्क्यू अभियान चलाती दमकल टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झोकनबाग में गोविंद चौराहे के पास शनिवार सुबह तीन मंजिली मकान में आग भड़क उठी। थोड़ी ही देर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी लपटें दूर से दिखाई पड़ रही हैं। आग की चपेट में आने से मकान में रखे दो गैस सिलिंडर भी धमाके के साथ फट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिल से घर में रह रहे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झोकनबाग निवासी अजय अरोरा के मकान के नीचे गैराज चलता है। इसमें कई दोपहिया वाहन चार्ज में लगे हुए थे। इनमें ही शार्ट सर्किट होने की वजह से आग फैली। आग फैलती देख आसपास के लोग अपने घरों को छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर सीएफओ राजकिशोर राय चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। आग की चपेट में किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। सीएफओ का भी कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग फैलने की आशंका है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। आग लगने की वजह से नीचे खड़ी कई गाड़ियां भी जलकर नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें